अनोखा तीर, हरदा। चौकड़ी में आयोजित स्वर्गीय श्रीमती माधुरी गौर के दशा कार्यक्रम में उनकी दो नन्ही बेटियों श्रव्या एवं राघवी ने अपनी मां को अनूठे और भावपूर्ण अंदाज में श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों बेटियों ने श्रद्धांजलि देने पहुंचे सभी अतिथियों को आम के पौधे भेंट किए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बारिश के इस अनुकूल मौसम में पौधों का वितरण केवल श्रद्धांजलि का माध्यम नहीं रहा, बल्कि प्रकृति संरक्षण का प्रेरणादायक संकल्प भी बना। इस भावपूर्ण पहल ने उपस्थित लोगों को एक पौधा, मां के नाम का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अपनों की स्मृतियों को हरियाली से जोड़ना समाज के लिए अनुकरणीय प्रयास है। पौधारोपण से न केवल स्वर्गीय माधुरी गौर की स्मृतियां जीवंत रहेंगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण भी मिलेगा। इस अवसर पर स्वर्गीय माधुरी गौर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
मां की स्मृति में बेटियों ने बांटे आम के पौधे, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0 Views




