अनोखा तीर, हरदा। न्यायालय से जारी बेमियादी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक बेमियादी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली आर.एल. भारती के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान माननीय जेएमएफसी न्यायालय द्वारा केस क्रमांक 771/18 एवं अपराध क्र. 654/18 में धारा 457 एवं 380 के प्रकरण में जारी बेमियादी वारंटी दीपक उर्फ लहरी पिता ओमप्रकाश बघेल (26), निवासी ग्राम बोंडगांव को 8 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल हरदा भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक कपिल अग्रवाल एवं आरक्षक नवीन कुशवाह की विशेष भूमिका रही।
बेमियादी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा जेल

0 Views




