अनोखा तीर, हरदा। जिले के ग्राम कड़ोला निवासी 17 वर्षीय अनस खान ने मध्य प्रदेश पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 5 जुलाई को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई थी। अनस खान ने 95+ किलोग्राम सब-जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 370 किलोग्राम वजन उठाया। उन्होंने स्क्वाट में 130 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 70 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 170 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। अनस की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता से पूरे हरदा जिले में उत्साह का माहौल है। कोच मेहराज खान ने बताया कि अनस का अगला लक्ष्य रायपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करना है। इसके लिए वह लगातार मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अनस राष्ट्रीय स्तर पर भी हरदा और मध्य प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगे।
हरदा के अनस खान ने पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

0 Views




