अनोखा तीर, मसनगांव। जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण मिटाओ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण प्रहरी अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत कुपोषित एवं अति कुपोषित बचों की पहचान कर उन्हें पोषण किट उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उनका स्वास्थ्य बेहतर हो सके। इसी क्रम में हरदा ग्रामीण-1 के परियोजना अधिकारी अनुराग दुबे ने ग्राम मिर्जापुर के एक कुपोषित बचे को गोद लेकर उसके स्वास्थ्य सुधार की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने बचे को पोषण किट प्रदान की तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और पोषण संबंधी देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य कुपोषित बचों को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराकर उन्हें सामान्य श्रेणी में लाना है। इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से गांव-गांव सर्वे कर कुपोषित बचों की पहचान की जा रही है। विभाग ने ग्रामीणों से बचों के पोषण, स्वछता और समय पर टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने की अपील की है, ताकि जिले को कुपोषण मुक्त बनाने का लक्ष्य सफल हो सके।
ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण प्रहरी अभियान से कुपोषित बचों को मिल रहा संबल

0 Views




