जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

-अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अंजली जोसेफ जोनाथन, अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर असवनराम चिरामन, एसडीएम टिमरनी संजीव कुमार नागू, एसडीएम खिरकिया शिवांगी बघेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई में दूधकच्छकला निवासी सिमरन ने जाति प्रमाण-पत्र बनवाने, खिरकिया निवासी रामभरोस राजपूत ने सेवानिवृत्ति उपरांत स्वत्वों के भुगतान तथा ग्राम तजपुरा निवासी भगवत सिंह ने कृषि भूमि के सीमांकन के संबंध में आवेदन दिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्राम रेसलपुर निवासी भूरी बाई ने बारिश से क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा नहीं मिलने और ग्राम बिच्छापुर निवासी महेश व कुलदीप बारवे ने बैंक से योजनाओं के तहत ऋण नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

0 Views

Leave a Reply