अनोखा तीर, हरदा। संस्कार विद्यापीठ का 19वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों से हुआ। इसके बाद प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने भरतनाट्यम शैली में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्रा इशिका राजपूत एवं गुंजन राय ने विद्यालय की उपलब्धियों और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे। समारोह में विद्यालय की मेधावी छात्रा पूर्णिमा गुर्जर को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (ष्टश्वञ्ज) में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। उनके अभिभावक अशोक गुर्जर का भी सम्मान किया गया। पूर्णिमा ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों, अनुशासित वातावरण और निरंतर मार्गदर्शन को दिया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, पर्यावरणविद् एवं समाजसेवी गौरीशंकर मुकाती ने कहा कि लक्ष्य, परिश्रम और संस्कार ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर अध्ययन तथा माता-पिता और गुरुओं के सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम में हैप्पी थॉट संस्था के राजीव बहती, उमेश शर्मा, आर.एस. मुकाती, सेवा भारती के सुनील भायरे तथा सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी एवं हेमा फाउंडेशन से उमेश शर्मा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन, प्राचार्या राजेश्वरी गीत, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
संस्कार विद्यापीठ का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

0 Views




