–भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता किसान मोर्चा, जिला अध्यक्ष दिलीप गौर बंड्या ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन भेजकर जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि हरदा जिले के किसान आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग कर बेहतर उत्पादन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं, उर्वरक वितरण और वेयरहाउस व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं किसानों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर रही हैं। किसान मोर्चा ने प्रमुख मांगों में मूंग उपार्जन की सीमा 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर किए जाने तथा शेष 75 प्रतिशत उत्पादन पर भावांतर योजना लागू करने, पिछले वर्ष की बीमा राशि का शीघ्र भुगतान, किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने, अतिवृष्टि से खराब हुई सोयाबीन फसल का सर्वे कर राहत राशि प्रदान करने तथा वेयरहाउस में फसल खराब होने की स्थिति में संचालक, संबंधित समिति, सर्वेयर और वेयरहाउस कॉर्पोरेशन की जवाबदेही तय करने की मांग की है। किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री से किसानों के हित में इन मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया, ताकि जिले के किसानों को राहत मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो।
किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग

0 Views



