Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

काठिया बाबा के प्रथम आगमन पर श्रीनिम्बार्क आश्रम में होगा संकीर्तन एवं प्रवचन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, करताना। श्रीनिम्बार्क आश्रम बड़ी छीपानेर में सोमवार, 6 जुलाई को ब्रजभूमि वृंदावन के तपस्वी संत एवं निम्बार्क परंपरा की काठिया शाखा के आचार्य श्री रास बिहारी दास (काठिया बाबा) का प्रथम आगमन होगा। इस अवसर पर आश्रम में संकीर्तन, प्रवचन एवं संत समागम का आयोजन किया जाएगा। श्रीनिम्बार्क आश्रम के महंत सुदाम ब्रह्मचारी ने बताया कि उनके पूज्य गुरुदेव का यह श्रीनिम्बार्क आश्रम बड़ी छीपानेर में प्रथम आगमन है। सोमवार को प्रात: 9 बजे से ब्रज विदेही, चतुश्संप्रदाय के आचार्य श्रीरास बिहारी दास (काठिया बाबा) के सान्निध्य में संकीर्तन एवं प्रवचन होंगे। इसके पश्चात संत समागम तथा राजभोग प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि काठिया बाबा प्रतिदिन केवल 45 मिनट ही विश्राम करते हैं तथा शेष समय ध्यान-साधना में व्यतीत करते हैं। उनके विदेशों में भी अनेक आश्रम एवं अनुयायी हैं। महंत सुदाम ब्रह्मचारी ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर संत के दर्शन एवं प्रवचन का लाभ लेने की अपील की है।

6 Views
What do you think?

Leave a Reply