बिजली के करंट लगने से बालक की मौत

अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धनपाड़ा में रविवार सुबह बिजली के करंट लगने से एक बालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धनपाड़ा निवासी गणेश पिता दुर्गा प्रसाद गोंड (10 वर्ष) सुबह घर के पास खेत की ओर गया था। इस दौरान खेत की बिजली की लाइन टूटी हुई थी, जिसकी चपेट में आने से बालक को करंट लग गया। परिजन उसे तत्काल रहटगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर सौरभ वर्मन ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद टिमरनी में पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की सूचना पर अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। वहीं टिमरनी जनपद उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा लिबर्टी भी सूचना मिलने पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बिजली विभाग से चर्चा हुई है। जांच के बाद शासन की ओर से नियमानुसार परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

0 Views

Leave a Reply