-17 जुलाई की बैठक की तैयारियों पर बनी रणनीति
अनोखा तीर, सोडलपुर। ग्राम सोडलपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं मंडलम अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई एवं गोविंद सूरमा के नेतृत्व में संपन्न हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी 17 जुलाई 2026 को प्रस्तावित बैठक की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मंडलम स्तर पर बेहतर समन्वय से ही संभव है। इसके लिए सभी ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्णय लिया गया कि 17 जुलाई को होने वाली बैठक में सभी ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्ष एकत्रित होकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए रणनीति तय करेंगे। बैठक में टिमरनी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पटेल, रहटगांव ब्लॉक अध्यक्ष रामदीन पटेल, करताना ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह राजपूत, महिला ब्लॉक अध्यक्ष हीरा घूरे, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, विधायक प्रतिनिधि गंगाराम गुर्जर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सोलंकी, प्रताप सिंह राजपूत, रामदास बाबू, नारायण सांखला, जमुना प्रसाद सावनेर, दिनेश गुर्जर, राहुल पटेल, सत्यनारायण राजपूत, इंदर सिंह राजपूत, चैन सिंह राजपूत, ज्ञानदास गुर्जर, सूरज सिंह राजपूत, मनीष रायखेरे, संदीप सोलंकी, अतुल टांक, रामकृष्ण सोलंकी, मोटू सोलंकी, आदित्य पटेल, संतोष परिहार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





