महात्मा गांधी स्कूल में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत महात्मा गांधी स्कूल हरदा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जन अभियान परिषद के प्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उपस्थितजनों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। साथ ही स्वच्छता एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

0 Views

Leave a Reply