ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित

-संगठन विस्तार और प्रशिक्षण शिविर पर हुई चर्चा
अनोखा तीर, हरदा। जिला प्रभारी रचना जैन की अध्यक्षता में रविवार को सभी ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर तथा किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष मोहन सांई ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। जिला प्रभारी रचना जैन ने आगामी दो दिनों के भीतर जिले की समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी, मंडल कार्यकारिणी एवं ग्राम पंचायत समितियों का गठन अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने सभी ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों से कहा कि 6 जुलाई को दोपहर 2 बजे किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें 100 प्रतिशत मूंग खरीदी सुनिश्चित करने तथा पोर्टल पर किसानों को यूरिया खाद देने से पहले फॉस्फोरस खाद लेने की बाध्यता समाप्त करने की मांग उठाई जाएगी। क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने भी संगठन विस्तार को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में डॉ. आर.के. दोगने, जिला संगठन महासचिव गोविंद सुरमा, जिला महामंत्री सूरज सिंह राजपूत, हरदा ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, सोनतलाई ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र विश्नोई, खिरकिया ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, यशवंत पटेल, अनिल सांई, कमलेश दरबार, अशोक गुर्जर, अयूब खान, ओमप्रकाश राजपूत, राकेश पाटिल, मुकेश लोहार, नारायण गुर्जर, वीरेंद्र विश्नोई, सतीश खोंड, रामावतार गहलोत, इकबाल, सपन मुरलिया, शिव कपाड़िया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply