Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

शिवपुरी में 2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस प्लांट का शिलान्यास, खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, खुलेंगे रोजगार के अवसर

– शिवपुरी को मिलेगी विकास की सौगात

– स्थानीय उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया भी होंगे शामिल

अनोखा तीर, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 जुलाई को शिवपुरी में अडानी समूह द्वारा स्थापित किए जा रहे लगभग 2,500 करोड़ रुपए की लागत वाले अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के औद्योगिक विकास के विज़न को नई गति प्रदान करेगी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया 211.29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसमें स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही क्षेत्र के छोटे एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को रक्षा उत्पादन की सप्लाई चेन से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

46 Views
What do you think?

Leave a Reply