अनोखा तीर, मसनगांव। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को स्वस्थ आयु के लिए योग थीम के तहत हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर मसनगांव में योग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला आयुष अधिकारी हरदा के मार्गदर्शन एवं आयुष विभाग के समन्वय से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। इसके बाद सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए। इस अवसर पर डॉ. मनीष गौर ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन योग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्राचार्य जे.पी. सोनी, योगेश पाटिल, योग शिक्षिका अन्नू श्रीवास, शिक्षक पूनमचंद घाटे, रमा बिल्लौरे, वी.पी. गौर, सचिव नंदलाल बघेल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मसनगांव में हुआ योग कार्यक्रम

0 Views




