Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर सौरभ वर्मन ने संभाला पदभार

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से डॉक्टरों की कमी की समस्या बनी हुई थी। इसके चलते जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा डॉ. एच. पी. सिंह द्वारा डॉ. सौरभ वर्मन की पदस्थापना रहटगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में की गई। डॉ. सौरभ वर्मन ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदभार ग्रहण कर लिया। लंबे समय बाद स्थायी चिकित्सक की नियुक्ति होने से क्षेत्रवासियों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं और पर्याप्त उपचार सुविधा मिल सकेगी। स्थानीय लोगों ने भी चिकित्सक की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की है।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply