Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का सीधा प्रसारण दिखाया  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली से शनिवार को कृषकों एवं कृषक महिलाओं के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का अंतरण किया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र हरदा में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान देशभर के लगभग 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। कृषि विज्ञान केंद्र की प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने बताया कि वर्ष में तीन बार समान किस्तों में 2000 रुपए की किसान सम्मान निधि किसानों को प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें फसल की तैयारी में सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग किसान बीज, खाद एवं अन्य कृषि आदानों की खरीद के लिए कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना कृषक हित में अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है और इससे किसानों को कृषि कार्यों के लिए समय पर आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply