Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव दें नागरिक  : कलेक्टर

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। समान नागरिक संहिता के संबंध में नीति निर्माण जनसामान्य के सुझावों के आधार पर किया जाएगा। बेहतर नीति निर्माण के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिले के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों से समान नागरिक संहिता के संबंध में अपने सुझाव देने की अपील की है। कलेक्टर ने बताया कि समान नागरिक संहिता के संबंध में 22 जून तक सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। कोई भी नागरिक समान नागरिक संहिता की वेबसाइट पर अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर सुझाव देने की प्रक्रिया काफी सरल है। वेबसाइट के फॉर्म में नाम, लिंग, धर्म, संभाग, जिला, पता एवं मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद 12 प्रश्नों के उत्तर हां या नहीं में देने होंगे। मोबाइल ओटीपी के माध्यम से सत्यापन के बाद सुझाव सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में विभिन्न व्यक्तिगत एवं पारिवारिक विधियों के अंतर्गत विवाह, विवाह-विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार आदि विषयों से संबंधित अलग-अलग प्रावधानों का समग्र परीक्षण कर विधिक संरचना विकसित करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा विषय के विधिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक पहलुओं का विस्तृत अध्ययन कर समान नागरिक संहिता के संबंध में सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply