Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यालय में होगा सामूहिक योग कार्यक्रम

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हरदा द्वारा 21 जून को प्रात: 8 बजे कमल कुंज स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि सहभागिता कर योगाभ्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। भाजपा संगठन ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply