Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

अंतिम रिहर्सल पूरी, आज मंचित होगा बहुचर्चित नाटक ‘दुलारी बाईÓ

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शहर में इंटेलेक्चुअल पब्लिक वेलफेयर एंड ट्रेनिंग फॉर आर्ट सोसायटी के बैनर तले आज शाम नाटक दुलारी बाई का मंचन किया जाएगा, इससे पहले कलाकारों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ अंतिम रिहर्सल कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया, जहां संवाद अदायगी, संगीत, प्रकाश व्यवस्था और मंच सज्जा का बारीकी से परीक्षण किया गया और निर्देशक संजय तेनगुरिया ने हर दृश्य को बेहतर बनाने के लिए कलाकारों को दिशा-निर्देश दिए। लोकतत्तवों की बहार से सजा यह नाटक ग्रामीण परिवेश और सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से मंच पर उतारता है, दुलारी बाई की कहानी में हास्य, व्यंग्य और भावुकता के साथ समाज को आईना दिखाने का प्रयास किया गया है और यह नाटक आज भी दर्शकों के बीच अपनी लोकप्रियता बनाए हुए है। निर्देशक संजय तेनगुरिया ने बताया कि टीम ने महीनों की मेहनत से इस प्रस्तुति को तैयार किया है और उन्होंने शहर के सभी कला प्रेमियों, रंगकर्मियों और नागरिकों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने व नाटक का आनंद लेने का आग्रह किया है, नाटक का मंचन आज शाम स्थानीय ऑडिटोरियम में होगा।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply