Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

सेज इनफॉरमेशन सेंटर हरदा का हुआ शुभारंभ

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सेज यूनिवर्सिटी इंदौर द्वारा शुक्रवार को सेज इनफॉरमेशन सेंटर (एसआईसी) हरदा का शुभारंभ किया गया। यह केंद्र क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, कैरियर मार्गदर्शन एवं प्रवेश संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नीरज उपमन्यु (प्रोवीसी सेज यूनिवर्सिटी भोपाल), डॉ. गोस्वामी (फार्मेसी हेड), डॉ. संदीप पाटिल (बिजनेस प्रमोटर इंचार्ज), संदीप मीणा (रिजनल मैनेजर), रविसिंह राजपूत (सीनियर काउंसलर) सहित प्रवेश एवं काउंसलिंग विभाग की टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक शामिल हुए। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्रों की आवश्यकता पर बल देते हुए सेज यूनिवर्सिटी की इस पहल की सराहना की। समारोह का समापन सफलतापूर्वक हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार काउंसलर सुनील कुमार लौंगरे ने व्यक्त किया। सेज यूनिवर्सिटी इंदौर ने विश्वास जताया कि यह केंद्र हरदा एवं आसपास के क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शैक्षिक अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी का नारा सेज हेतु मुमकिन है भी प्रस्तुत किया गया।

14 Views
What do you think?

Leave a Reply