Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

प्रवासी मजदूरों के अधिकार एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। महाड़ सामाजिक न्याय एवं विकास समिति हरदा द्वारा प्रवासी मजदूरों के अधिकार, सुरक्षा एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 19 एवं 20 जून को किया गया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं, वालेंटियर्स एवं समुदाय प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यशाला के दौरान प्रवासी मजदूरों की वर्तमान स्थिति, श्रम कानून, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, महिला एवं बाल विकास योजनाएं, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, जबरन मजदूरी, बंधुआ मजदूरी, न्यूनतम मजदूरी, सुरक्षित पलायन तथा सरकारी योजनाओं तक पहुंच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञ वक्ताओं ने प्रतिभागियों को बताया कि प्रवासी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने तथा शोषण की घटनाओं की पहचान एवं रोकथाम में समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यशाला में समूह चर्चा, अनुभव साझा करने और केस स्टडी के माध्यम से प्रतिभागियों की क्षमता वृद्धि की गई। समापन सत्र में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कार्यशाला से उन्हें प्रवासी मजदूरों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्य करने की नई दिशा प्राप्त हुई है। कार्यक्रम के अंत में सभी वालेंटियर्स, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में महाड़ संस्था से संचालक सुन्दर सिंह खडसे, एड. ज्योति दमाडे, पुलिस विभाग से डीएसपी अरुणा सिंह, श्रम विभाग से चंद्रप्रकाश एवं इरशाद, डॉ. रतनसिंह, गरीबदास दुधे, तहसील कार्यालय से प्रमोद दमाडे, आयुष, निलेश बिल्लौरे सहित अन्य कार्यकर्ता एवं वक्ता उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply