Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

मंडी प्रांगण में आज मनेगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शासन के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को जिले में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वस्थ आयु के लिए योग की थीम पर मनाया जाएगा। जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम कृषि उपज मण्डी प्रांगण, हरदा में आयोजित किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तरीय आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत सुबह 6 बजे से अतिथियों का आगमन एवं उद्बोधन होगा। इसके बाद सुबह 6:30 बजे से कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जाएगा। सुबह 6:45 बजे से प्रधानमंत्री के लाइव उद्बोधन का प्रसारण किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 7 बजे से 7:45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग कार्यक्रममें भाग लेने की अपील की है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply