Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

आयशर वाहन में लगी आग, डायल-112 स्टाफ की सूझबूझ से चालक की बची जान  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टेमागांव में गुरुवार रात करीब 3 बजे एक आयशर वाहन में अचानक आग लग गई। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल (डायल-112) को सूचना मिली कि आयशर वाहन बैतूल से इंदौर जा रहा था। इसी दौरान टेमागांव के पास वाहन में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर रहटगांव में तैनात एफआरवी तत्काल मौके पर पहुंची। स्टाफ प्रधान आरक्षक नीरज थापक एवं पायलट पवन कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने में विलंब हुआ। इस दौरान स्टाफ की सूझबूझ से पास के पेट्रोल पंप से अग्निशामक यंत्र लाकर आग पर काबू पाया गया तथा वाहन चालक हेमंत परिहार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। समय रहते की गई कार्रवाई से चालक की जान बच गई।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply