Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, चालक मौके से फरार

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। इंदौर रोड पर शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना रात करीब 11.30 बजे होटल बागवान के पास की बताई जा रही है। मृतक के शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक को एक बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार युवक ने काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर बुलेट शोरूम लिखा हुआ था। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है तथा मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply