पेंशनरों की न्यायोचित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

अनोखा तीर, टिमरनी। प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर शाखा टिमरनी द्वारा अपनी न्यायोचित मांगों के संबंध में तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। उक्त जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष सतीश भायरे एवं सचिव कमल राजपूत ने बताया कि सरकार द्वारा अपने पूर्व कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ भेदभाव किया जाता रहा है। जिन्होंने अपने पूरे जीवन का समय जनता एवं सरकार की सेवा में समर्पित कर दिया, उनके साथ इस प्रकार का भेदभाव उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि संगठन द्वारा प्रस्तुत मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाज के वरिष्ठजनों के हित में निर्णय ले तथा पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करे। इस अवसर पर राधाकृष्ण पाटिल, अनिल तिवारी, भागीरथ वर्मा, सी.एल. पवार, घनश्याम सहित अन्य वरिष्ठ साथी उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply