Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौसर का उपसंचालक द्वारा निरीक्षण

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, नौसर। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग भोपाल से आईं उप संचालक डॉ. रुबी खान द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था प्रभारी डॉ. केसरी प्रसाद एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी सिंह उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय अस्पताल की विभिन्न सेवाओं का अवलोकन किया गया। ओपीडी एवं पंजीयन में दगडू यदुवंशी एवं मुक्तेश मालवी उपस्थित रहे। एनसीडी कार्यक्रम का कार्य नर्सिंग ऑफिसर सरिता सरवरे एवं भावना रायपुरिया द्वारा किया गया, जबकि लैब संबंधी कार्य साक्षी जैन एवं अन्य सहयोगी कर्मचारियों में संजय मालवीय, कुणाल राठौर, पुनिया बाई सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। उपसंचालक डॉ.रुबी खान ने डॉ.केसरी प्रसाद के अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर बल दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा क्षेत्र के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply