हज यात्रा पूर्ण कर रविवार को खिरकिया लौटेंगे शकील खान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-नगर में स्वागत की तैयारियां जोरों पर

अनोखा तीर, खिरकिया। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी हाजी शकील खान (मुन्ना भाई) अपनी धर्मपत्नी हज्जन नाजनीन खान तथा पुत्र हाजी सोहेल खान के साथ पवित्र हज यात्रा संपन्न कर रविवार, 7 जून को कुशीनगर एक्सप्रेस से अपने गृह नगर खिरकिया लौटेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाजी शकील खान परिवार सहित मक्का-मदीना में हज की सभी रस्में अदा कर सकुशल भारत लौट रहे हैं। उनके आगमन को लेकर नगरवासियों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं रिश्तेदारों में हर्ष का माहौल है। रेलवे स्टेशन पर उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। इसके पश्चात नगर में विभिन्न स्थानों पर उनका इस्तकबाल एवं सम्मान किया जाएगा। हाजी शकील खान लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी हज यात्रा से सकुशल वापसी पर नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन द्वारा मुबारकबाद दी जा रही है। स्वागत समिति ने नगरवासियों एवं शुभचिंतकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हाजी शकील खान हज्जन नाजनीन खान एवं हाजी सोहेल खान का गर्मजोशी से स्वागत करें।

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!