Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

कमल पटेल के जनता दरबार में सैकड़ों लोग पहुंचे, समस्याओं का समाधान

3 min read
Text Size:

-ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

अनोखा तीर, हरदा। पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा शनिवार को भाजपा कार्यालय स्थित कमल कुंज में आयोजित समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र के नागरिकों की विभिन्न समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आमजन अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जहां श्री पटेल ने प्रत्येक आवेदन को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस प्रकार आज समाधान दिवस के अवसर पर आमजन की समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुए और उनका तत्काल निराकरण किया गया। इनमें रामलाल, श्यामलाल पिता गेंदालाल वार्ड 23 हरदा जाति प्रमाण पत्र बार-बार कैंसिल हो रहा है, राजेश पिता हरिराम वार्ड नंबर 32 नगर पालिका से पैसे बैंक में वापस करना है, लोकेश नागराज सिराली 2 लाख वाली योजना संबल कार्ड पर चाहिए, हरनारायण बैड़ी रोड नहीं बन रहा, आनंद मीणा छीपाबड़ रिकॉर्ड दुरुस्त करना है, प्रदीप गौड़ छीपाबड़ भूमि सीमांकन एवं नक्शा दुरुस्त करवाना, हेमलता वार्ड नंबर 34 हरदा की पुत्री दृष्टिहीन है, उसे शिक्षा के लिए मदद चाहिए, अशोक ऊईके लोधीठाना हैंडपंप लगवाना है, रामभरोस खेत का रास्ता नपवाना है, रामनारायण, रामजीवन, शिवनारायण, मोरगढ़ी छुरीखाल जमीन का नक्शा दुरुस्त करना है, सत्यनारायण पीलिया खाल में गंदा पानी आ रहा है, मोहित पेंटर वार्ड क्रमांक 2 हरदा नगर पालिका से नल कनेक्शन चाहिए, रजनी बाई पीलिया खाल नगर पालिका की मल्टी में घर चाहिए, समिताबाई पिपलिया तहसीलदार से संबंधित समस्या का निराकरण, सुरेश चंद्र ग्राम अबगांव खुर्द पटवारी द्वारा परिवार के एक भाई को पट्टा दे दिया गया, जबकि बाकी दो भाइयों को पट्टा नहीं दिया गया, वरुण पांडे, हेमलता पांडे छीपाबड़/वार्ड क्र. 34 हरदा में हेमलता की दूसरी शादी हुई है, पहली बच्ची नाना-नानी के पास वार्ड 3 में रहती है, उसका स्कूल में एडमिशन करवाना है, योगेश दीक्षित वार्ड 18 हरदा लीज का नवीनीकरण करना है, भूरी विश्वकर्मा एवं नरसिंह ठाकुर वार्ड 32 हरि ओम कॉलोनी में नाले के पानी की निकासी नहीं है, जिसे नगर पालिका से कहकर ठीक करवाना है। पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि नाली निर्माण, खेतों तक बिजली एवं रास्ते की समस्या सहित कई मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व मंत्री कमल पटेल द्वारा शनिवार को भाजपा कार्यालय स्थित कमल कुंज में आयोजित समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र के नागरिकों की विभिन्न समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आमजन अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जहां श्री पटेल ने प्रत्येक आवेदन को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply