Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

भाजपा नगर मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा

1 min read
Text Size:

-मोदी सरकार के 12 वर्ष कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी हरदा नगर मंडल की कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं मंडल स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति एवं जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। आगामी कार्यक्रम के अंतर्गत मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होने वाले आयोजनों की रूपरेखा तय कर सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। मंच संचालन महामंत्री सौरभ तिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री पुरुषोत्तम झिंझोरे ने किया। बैठक में मंडल प्रभारी गयाप्रसाद पांडे, जिला महामंत्री बसंत राजपूत, मनीष निशोद, मनसुख लोहाना, नरेन्द्र सैनी, नितिन सोनकर, नागेंद्र मल्होत्रा, गजानंद डाले, उन्नत यादव, चंपालाल पवार, सूरज वावने, नवीन असरानी, लक्ष्मण राजपूत, उमेश चोलकर, गौरव काशिव, भूपेंद्र तोमर, आशुतोष गोस्वामी, प्रदीप सोनी, लोकेश मराठा, संजय लोकवाणी, सुनील वाघेला, सूरत शारदे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply