Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का 11 जून को आएंगे हरदा, स्वागत की तैयारी

1 min read
Text Size:

-जिला स्तरीय युवा सम्मेलन भी होगा आयोजित

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का 11 जून 2026 को प्रथम बार हरदा आगमन होगा। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा कार्यालय कमल कुंज में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष भोपाल से हरदा जिले में छीपानेर पहुंचेंगे, जहां शाम 5 बजे युवा मोर्चा द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद नर्मदा पूजन कर जिले में प्रवेश होगा। तजपुरा, करताना सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। कमल कुंज भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रमों के बाद विश्राम गृह हरदा में रात्रि विश्राम रहेगा। 12 जून को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद वे खंडवा के लिए रवाना होंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या सहित धर्मेंद्र पाल, भूपेंद्र तोमर, योगेन्द्र पटेल, राहुल पुनिया, अनिल डूडी, नीरज लाठी, दीपेश विश्नोई, रोहित लाठी, संदीप राठौर, सागर तिवारी, रवि मातवा, संदीप विश्नोई, सुमित गोयल, सुनील बेड़ा सहित युवा मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply