Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

2 min read
Text Size:

-एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

अनोखा तीर, हरदा। थाना छीपाबड़ पुलिस द्वारा अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लीटर शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक शशांक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा तथा अनुविभागीय अधिकारी रॉबर्ट गिरवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार 5 जून 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम चारूवा निवासी रामचंद्र भुसारे चारूवा रोड की ओर अवैध शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने चारूवा रोड नहर के पास से आरोपी रामचंद्र भुसारे को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास चार प्लास्टिक की कुप्पियों में 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है तथा उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष सिंह चौहान, उनि मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रआर सईद खान, प्रआर. शांतिलाल कुमरे, आर. सौरभ सिंह राजपूत, आर. उदयभान गुर्जर, चालक आर. हेमूलाल जमरे, आर. हीरालाल सोंलकी, आर. आशीष खादीकर, आर. उदयसिंह सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply