Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

कांग्रेस का नगर पालिका घेराव कार्यक्रम स्थगित  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका की जनविरोधी नीतियों, पेयजल संकट, बढ़े हुए करों, सफाई व्यवस्था की बदहाली, प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं सहित अन्य जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्षद दल एवं कांग्रेसजनों द्वारा 8 जून को प्रस्तावित नगर पालिका घेराव कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष अमरलाल रोचलानी ने बताया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व सांसद एवं राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन द्वारा 8 जून को भोपाल में राज्यसभा नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा है। इस अवसर पर हरदा विधायक आर. के. दोगने, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साई सहित जिले के लगभग सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भोपाल प्रस्थान करेंगे। इसी कारण नगर पालिका घेराव कार्यक्रम को अगली सूचना तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका से संबंधित जनसमस्याएं यथावत हैं और कांग्रेस उनका समाधान कराने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। घेराव कार्यक्रम की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। उन्होंने सभी कांग्रेस पार्षदों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि कार्यक्रम से संबंधित पर्चे वितरण फिलहाल न करें और आगामी निर्देशों की प्रतीक्षा करें।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply