Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

ऑटो-बाईक की जोरदार भिड़ंत, ३ घायल

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिले के सिराली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दूलिया के पास मोड़ पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे ऑटो और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है। अन्य दो घायलों का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार महेंद्रगांव निवासी राजकुमार 22 अपने साथी प्रिंस उम्र 17 वर्ष और महाराष्ट्र के कसाई धारणी से आए अपने जीजा जामसिंह के साथ हरदा में टाइल्स लगाने का काम कर वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ऑटो चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे राजकुमार के पैर में तीन जगह फै्रक्चर हुए हैं तथा सिर में गंभीर चोट आई है। प्रिंस और जामसिंह को भी पैर एवं सिर में चोटें आई हैं। बताया गया है कि गंभीर रूप से घायल राजकुमार शादीशुदा है और उसका दो माह का बेटा है। जामसिंह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ तीन दिन पहले ही महेंद्रगांव स्थित अपने ससुराल आए थे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply