Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

मूंग की फसल का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को राहत दे सरकार : मोहन सांई

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साई ने कहा कि हरदा जिले में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण हजारों किसानों की मूंग की फसल प्रभावित हुई है। मजदूरों द्वारा कटाई की जा चुकी फसल खेतों में पड़ी है, लेकिन बारिश के कारण उपज बाहर नहीं निकल पा रही है। मूंग की फसल अत्यंत नाजुक होती है और हल्की नमी में भी अंकुरित होने तथा सड़न की स्थिति बन जाती है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों को करोड़ों रुपए का नुकसान होने की संभावना है, इसलिए सरकार को चाहिए कि प्रभावित उपज का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को राहत प्रदान करे तथा मूंग की पूरी उपज को समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए। मोहन सांई ने यह भी कहा कि सर्वर डाउन होने के कारण पंजीयन नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जून तक बढ़ाई जाए। अभी तक मूंग की फसल की गिरदावरी भी पटवारियों द्वारा दर्ज नहीं की गई है, जिससे किसान परेशान होकर पटवारी और तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने जिला कलेक्टर से मांग की कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया जाए तथा पंजीयन की प्रक्रिया ग्राम पंचायत स्तर पर सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply