स्वास्थ्य शिविर में 75 मरीजों की हुई जांच

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, मसनगांव। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला कलेक्टर सिद्धार्थ जैन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एच.पी. सिंह के निर्देश पर ग्राम पंचायत भवन में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 75 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया। शिविर में मरीजों की बीपी, शुगर सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों की जांच की गई। इसके अलावा टीबी उन्मूलन अभियान के तहत संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग भी की गई। डॉ. मनीष गौर ने बताया कि शिविर के दौरान 62 मरीजों के एक्स-रे कराए गए तथा बलगम के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। जांच के आधार पर मरीजों को आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्रदान की गई। स्वास्थ्य शिविर में पांच वर्ष तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आवश्यक टीके लगाए गए, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल सके। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने तथा संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। शिविर में डॉ. अखिल बिश्नोई, डॉ. मनीष गौर, एएनएम प्रीति ठाकुर, आशा कार्यकर्ता सरल योगी, मीना ओंनकर सहित हरदा अस्पताल के एक्स-रे तकनीशियनों ने सेवाएं प्रदान कीं। स्वास्थ्य टीम ने गंभीर बीमारी से पीड़ित पाए गए मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में जांच एवं परामर्श लेने की सलाह दी।

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!