विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत भवन में हुआ पौधारोपण

-‘एक पेड़ मां के नामÓ अभियान से दिया संदेश

अनोखा तीर, सोडलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत भवन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंचायत भवन परिसर में ‘एक पेड़ मां के नामÓ अभियान के तहत पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें शासन से प्राप्त एजेंडा के अनुसार विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव बालाराम गुर्जर, सहायक सचिव सुमित चौधरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, रमेश सोनी, शिक्षक मुकेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण में योगदान देना चाहिए।

9 Views

Leave a Reply