ग्राम करताना में विशेष ग्राम सभा का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, करताना। शासन के आदेशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत भवन करताना में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम वृक्षारोपण कार्य किया गया तथा ग्राम पंचायत प्रांगण में फलदार पौधे लगाए गए। सभी ग्रामीणों को आगामी वर्षा ऋतु में 51 पौधे प्रत्येक परिवार द्वारा लगाने का लक्ष्य दिया गया। साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा आगामी दिनों में 2026 पौधे लगाए जाने की योजना भी बनाई गई। ग्राम सभा में उपस्थित सभी सदस्यों को पर्यावरण शपथ एवं स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा ग्राम को हरा-भरा बनाने के लिए योजना तैयार की गई। ग्राम विकास हेतु सभी की सहमति से विशेष प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। सचिव महेंद्र सिंह राजपूत द्वारा अपील की गई कि ग्राम को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी ग्रामीणों की सहभागिता आवश्यक है। सभी के सहयोग से ग्राम करताना को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य रखा गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि मंगलसिंह कलम, जनपद सदस्य सुंदरलाल पिपलोदे, सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, सहायक सचिव रितेश गिनारे सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!