विश्व पर्यावरण दिवस..

-वन परिक्षेत्र बोरपानी में किया पौधारोपण  

अनोखा तीर, रहटगांव। पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने एवं लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना जागृत करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वन परिक्षेत्र बोरपानी सामान्य कार्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजाति के फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद उपाध्यक्ष टिमरनी अनिल वर्मा, जनपद सदस्य सुदामा गौर, रामदीन पटेल, विजय पाठक, परेश भारद्वाज, पप्पू भारद्वाज, देवीसिंह राजपूत, जयराम चौहान सहित वन परिक्षेत्र अधिकारी बोरपानी नीता शाह एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

2 Views

Leave a Reply