भू-अधिकार प्रमाण पत्र जारी करने डीएफओ को लिखा पत्र

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, रहटगांव। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक संजय शाह ने वनांचल क्षेत्र की खाद-बीज संबंधी समस्या को देखते हुए तत्काल वनमंडलाधिकारी हरदा को पत्र प्रेषित कर समस्या से अवगत कराया। उक्त पत्र जिला भाजपा उपाध्यक्ष गयाप्रसाद पांडे ने डीएफओ को सौंपा। पत्र में उल्लेख किया गया है कि जिस प्रकार वनांचल क्षेत्र में पूर्व में कार्यालय के पत्र क्र.7077 के अनुसार अस्थायी भूअधिकार प्रमाण पत्र जारी किए गए थे, उसी प्रकार जो किसान अब तक भूअधिकार प्रमाण पत्र से वंचित हैं, उन्हें भी अस्थायी प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। इससे किसानों की फार्मर आईडी बन सकेगी, जिससे उन्हें खाद के लिए ई-टोकन जारी हो सकेंगे तथा शासन की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!