Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधारोपण एवं जागरूकता रैली का आयोजन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के अमले ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन परिक्षेत्र रहटगांव (सामान्य) में भव्य पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य वन संरक्षक नर्मदापुरम के निर्देशानुसार वन मंडल अधिकारी हरदा सामान्य एवं उप वन मंडल अधिकारी हरदा (सामान्य) के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी रहटगांव द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष टिमरनी अनिल वर्मा एवं अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित जनप्रतिनिधियों, वन अधिकारियों और ग्रामीणों द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण कर की गई। इस दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधे रोपे गए तथा सभी ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। पौधारोपण के बाद वन परिक्षेत्र के समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा आगामी वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना था।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply