प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराज़गी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-स्थायी डॉक्टर की मांग तेज
अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी इलाज से संबंधित समस्या सामने आई, जिससे ग्रामीणों में नाराज़गी देखने को मिली। ग्रामीणों की मांग है कि अब यहां स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति की जाए, क्योंकि रहटगांव थाना क्षेत्र काफी बड़े एरिया में आता है। वर्तमान में बंध पत्र के तहत डॉ. अंसुल नारनवरे सेवा दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, टिमरनी जनपद उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा (लिबर्टी) एवं रोगी कल्याण समिति अध्यक्ष ने बताया कि फोन पर सूचना मिली थी कि अस्पताल में एक मरीज के भर्ती होने के बाद डॉक्टर द्वारा बोतल लगाने के लिए 200 रुपये की मांग की गई। यह जानकारी सीएमएचओ को दी गई तथा वर्तमान डॉक्टर को शीघ्र हटाने और अनुभवी डॉक्टर की पोस्टिंग की मांग की गई। उन्होंने बताया कि सीएमओ द्वारा आश्वासन दिया गया है कि कल तक दूसरे डॉक्टर की व्यवस्था कर दी जाएगी। साथ ही श्री वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि समय पर डॉक्टर की पोस्टिंग नहीं की गई तो अस्पताल के सामने धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल लगभग 60 से 70 गांवों से जुड़ा हुआ है, ऐसे में यहां अनुभवी डॉक्टर की तत्काल आवश्यकता है।

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!