अनोखा तीर, रहटगांव। शुक्रवार को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई कि टिमरनी में होशंगाबाद रोड पर गैस गोदाम के सामने यात्री ट्रेन से एक व्यक्ति गिर गया है, जिसे हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम, जिसमें आरक्षक विजय बकोरिया और पायलट पवन त्रिपाठी शामिल थे, मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति शेख मुस्तफा को समय रहते टिमरनी अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी।
0 Views

