महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सिराली। शासकीय महाविद्यालय में म.प्र. शासन और जिला पंचायत हरदा के आदेश अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रा.से.यो. के स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों के द्वारा विशेष पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. धीरा शाह ने विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों से वर्षभर सतत पर्यावरण संरक्षण के उपायों में लगे रहने को कहा। उन्होंने बताया कि पर्यावरण से प्रकृति और प्रकृति से हम हैं। महाविद्यालय रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रानी पटेल ने स्वयंसेवकों द्वारा रोपित सभी पौधों को वायुदूत ऐप पर मैपिंग कराते हुए संकल्प दिलाया कि इन पौधों की निरंतर देखभाल करते रहेंगे। इस दौरान स्वयंसेवक खुशी, नंदनी, छाया, नेहा, राखी, पूजा माणिक, प्रज्ञा, आरती, सेजल, धर्मेंद्र, अनुराग, आयुष, नितिन सहित महाविद्यालय स्टाफ के डॉ. छाया मुवेल आदि उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!