एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वन परिक्षेत्र मगरधा में किया पौधरोपण

अनोखा तीर, रहटगांव। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यालय वन परिक्षेत्र अधिकारी मगरधा सामान्य के प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं उनके परिवार सहित, अन्य शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा पौधारोपण कार्य किया गया एवं उसकी जिओटेग फोटो लेकर मेरीलाइफ पोर्टल पर अपलोड की गई। इस कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी मगरधा सामान्य मुकेश रघुवंशी, शासकीय पशु चिकित्सक मगरधा बीडी मुकाती, शासकीय आयुष चिकित्सक मगरधा सीएम धाकड़ एवं बैंक मैनेजर सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया मगरधा प्रदीप विश्वकर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम अंतर्गत ग्राफ्टेड आम, सीताफल, कटहल, नींबू एवं बादाम प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। वनरक्षक दिनेश डाबर, वनरक्षक दामिनी भारती एवं सुरक्षा श्रमिक वाहिद खान द्वारा परिवार सहित उपस्थित होकर पौधारोपण कार्य किया।

2 Views

Leave a Reply