Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टे, नदी का स्वरूप बदलने का आरोप

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से ईंट निर्माण का कारोबार जोरों पर चल रहा है। आरोप है कि बिना अनुमति के संचालक ईंट भट्टे लगाकर लाखों रुपये का लाभ कमा रहे हैं, जबकि शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है। जानकारी के अनुसार अजनाल स्थित नदी किनारे मोहनपुर के पास बड़े पैमाने पर अवैध ईंट भट्टे संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही नदी से मिट्टी का अवैध उत्खनन किया जा रहा है तथा पानी का भी अनियंत्रित उपयोग हो रहा है, जिससे ग्रामीणों के लिए जल संकट की स्थिति बन रही है। अवैध उत्खनन के कारण नदी का स्वरूप बदल रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पुल के पास, फुलडी, धनगांव, दूधकच्छ सहित अन्य स्थानों पर भी अजनाल नदी किनारे अवैध रूप से ईंट भट्टे संचालित हैं। इन भट्टों में उपयोग की जाने वाली मिट्टी भी नदी किनारे से बड़ी मात्रा में खोदी जा रही है, जिससे पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है। जानकारी के अनुसार ईंट भट्टा संचालन के लिए राजस्व विभाग से अनुमति, भूमि का डायवर्जन, गौण खनिज की रॉयल्टी तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से ‘कंसेंट टू एस्टैब्लिशÓ लेना अनिवार्य होता है। इसके बाद ही भट्टा संचालन की अनुमति मिलती है। इस संबंध में तहसीलदार रहटगांव देवशंकर धुर्वे ने बताया कि क्षेत्र में संचालित किसी भी ईंट भट्टे के पास कोई अनुमति नहीं है। मामले में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply