Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो का टिमरनी में हुआ स्वागत

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, टिमरनी। नर्मदा घाटी की प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति के दर्शन हेतु ‘नर्मदा दर्शन यात्राÓ पर निकले राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो टिमरनी पहुंचे। इस दौरान रजक समाज नगर अध्यक्ष मोहित सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि टिमरनी आगमन पर उनका एबीडीएम जिला अध्यक्ष अंकित कनेरे के निवास पर रजक समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर सामाजिक बंधुओं द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की गई। इस अवसर पर एबीडीएम ब्लॉक अध्यक्ष अमित परदेशी, पार्षद रानी कनेरे, संतोष परदेशी, धर्मेंद्र पचौरे, राजू परदेशी, सुरेंद्र परदेशी, राकेश परदेशी, राजेश परदेशी, किशोर परदेशी, पवन परदेशी, राजू कन्नौजिया, सौरभ कन्नौजिया, नीरज परदेशी, शिवम कन्नौजिया, सोहम परदेशी सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply