Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

सड़क हादसे में घायल पुलिस अधिकारी की करणी सेना ने की मदद

2 min read
Text Size:

-समय पर पहुंचाया अस्पताल

अनोखा तीर, सिराली। सिराली-चारूवा रोड पर ग्राम लोलांगरा बस स्टैंड स्थित बड़ वाले बाबा के पास मंगलवार देर रात लगभग 11.30 बजे एक सड़क हादसे में पुलिस अधिकारी एएसआई खुशहाल बघेल गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई खुशहाल बघेल सिराली से खिरकिया की ओर जा रहे थे, तभी वे दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना की सूचना एक राहगीर द्वारा करणी सेना परिवार तहसील अध्यक्ष विवेक सिंह पटेल लोलांगरा को दी गई। सूचना मिलते ही विवेक सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ ग्राम इकाई अध्यक्ष राम राजपूत, उपाध्यक्ष बलराम राजपूत, मीडिया प्रभारी प्रिंस राजपूत, करणी सैनिक सुमित राजपूत एवं अंकित राजपूत भी मौजूद रहे। घटनास्थल पर पहुंचने पर एएसआई खुशहाल बघेल बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़े हुए थे तथा उनके मुंह और सिर से खून बह रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बिना समय गंवाए उन्हें अपने निजी वाहन से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल हरदा रेफर कर दिया। समय पर सहायता मिलने से घायल अधिकारी को शीघ्र उपचार मिल सका। स्थानीय लोगों ने करणी सेना परिवार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की तत्परता और मानवता की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि समय पर मिली मदद से घायल अधिकारी को अस्पताल पहुंचाना संभव हो सका।

9 Views
What do you think?

Leave a Reply