Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

विद्युत उपभोक्ता स्वैच्छिक भार वृद्धि कराएं

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने परिसर के वास्तविक विद्युत भार के अनुसार अपने कनेक्शन की भार वृद्धि स्वेच्छा से स्वीकृत कराएं। कंपनी ने बताया कि उपभोक्ता कंपनी के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर भार वृद्धि करा सकते हैं। अधिक भार उपयोग करने से विद्युत अधोसंरचना पर दबाव पड़ता है, जिससे विद्युत व्यवधान की संभावना बढ़ती है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि चेकिंग के दौरान स्वीकृत से अधिक भार पाए जाने पर पेनल्टी बिलिंग एवं विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई की जा सकती है। उपभोक्ता सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply