Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल ने बुधवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि इस दौरान विभागीय दल ने रेलवा, दोंगली घाट, पचोला, हेमापुर, सिंगोन, नयापुरा खेड़ीपुरा, छोटी हरदा एवं अतरसमा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 42 पाव देशी शराब, 18 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 11 केन बियर एवं 650 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 9 प्रकरण दर्ज किए गए

0 Views
What do you think?

Leave a Reply