Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने बीपीसीएल के अधिकारियों के साथ की चर्चा

1 min read
Text Size:

-जिले में डीजल आपूर्ति में नहीं आएगी दिक्कत

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने गुरुवार को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में डीजल आपूर्ति की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में उपभोक्ताओं को डीजल आपूर्ति में अड़चन नहीं आनी चाहिए, खासतौर पर किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जाए। बैठक में बीपीसीएल के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जिले में सतत डीजल आपूर्ति पर निगरानी रखी जा रही है तथा पर्याप्त मात्रा में डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, जिला आपूर्ति अधिकारी बासुदेव सिंह भदोरिया, बीपीसीएल के सेल्स अधिकारी रित्वक कुमार मंडल एवं तरुण कुमार मौजूद थे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply